Tuesday, October 20th, 2026

सुरक्षित ड्राइविंग की ट्रेनिंग लेंगे कॉलेज के स्टूडेंट्स

भोपाल
राजधानी के बायपास से गुजरने वाले दूसरे शहर एवं प्रदेश के भारी वाहन चालक एवं कंडक्टर, क्लीनर्स का परिवहन विभाग मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण करवाएगा। स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस प्रशासन सहित निजी कंपनियों के सहयोग से परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा माह के तहत ड्राइवर, कंडक्टर का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं कॉलेज विद्यार्थियों को सेफ ड्राइविंग ट्रेनिंग देने का एक्शन प्लान शुरू किया है।

अधिकारियों ने बताया कि 18 जनवरी से 17 फरवरी के बीच राजधानी के विभिन्न कॉलेजों में चयनित विद्यार्थियों से सेफ ड्राइविंग ट्रेनिंग के फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। इन विद्यार्थियों को निजी कंपनियों के माध्यम से ड्राइविंग ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा प्रदेश के ग्वालियर,इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर जैसे शहरों में भी कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को सेफ ड्राइविंग प्रोग्राम में शामिल करने की मुहिम चलाई जा रही है।

 

Source : Agency

पाठको की राय